शिवगढ़। नारायणपुर में आयोजित संगम वीर बाबा मंदिर परिसर में मेला संपन्न हुआ। मेले में आए श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में माथा टेका। रामलीला कमेटी के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। रामलीला में राम वन गमन व राम-भारत मिलाप के प्रसंग का मंचन किया। इसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने रामलीला मंचन में दिखाया कि राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ के परामर्श पर राम को राजा बनाने की घोषणा की। इससे रानी कैकेयी की दासी मंथरा कुपित हो गई। रानी उसकी बातों में आकर कोप भवन में चली गई। कैकेयी ने राजा से दो वरदान मांगे पहले में भरत को राजगद्दी और दूसरे में राम को 14 वर्ष का वनवास। रानी की बात सुन महाराज दशरथ अचेत हो गए। इस मौके पर गिरिजा शंकर द्विवेदी, जगदीश प्रसाद शर्मा, गया प्रसाद, राम प्रकाश, रामनारायन, रमन शुक्ल, विनीत शुक्ल, रामचंद्र, राजू व राजाराम लोधी मौजूद रहे।