फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   devlopment

3.90 करोड़ से सई नदी के किनारों की बदलेगी सूरत

Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
devlopment
रायबरेली। जिले के छह ब्लॉक क्षेत्रों से निकली सई नदी को संरक्षित करने के लिए मनरेगा से कार्ययोजना तैयार हो गई है। नदी के किनारे की सूरत को बदलने में मनरेगा से 3.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

63 तालाबों में काम होने के साथ ही 60 नाले बनाए जाएंगे। नदी के पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए 71 बांध बनेंगे। 76 स्थलों पर पौधरोपण की योजना है। जल्द ही मनरेगा से काम शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में मनरेगा से नदियों के संरक्षण का काम भी हो रहा है। सई नदी राही, सतांव, हरचंदपुर, डीह, बछरावां व सलोन से गुजरती है।
शासन स्तर से दो साल पहले ही नदी को संरक्षित करने के लिए मनरेगा से काम कराने के लिए पत्र आया था, लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हो सका। दो साल बीतने के बाद विभाग नदी को संरक्षित कराने के लिए जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम कराने के लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। बछरावां में पस्तौर, इचौली, नींवा, मैनाहार कटरा सहित सात स्थानों पर सई के किनारे तालाब बनाए जाएंगे।
तीन स्थलों पर नाले बनेंगे। राही में 23 तालाब सई के किनारे बनाए जाएंगे। इसी तरह हरचंदपुर, सतांव व अन्य ब्लॉक क्षेत्र में भी सई के किनारे काम किया जाएगा।
सभी छह ब्लॉकों में सई नदी के किनारे 63 तालाब, 60 कच्चे नाले, और 71 बांध मनरेगा से बनवाए जाएंगे। पौधरोपण भी किनारों के कटाने को रोकने के लिए 76 स्थलों पर होगा। डीह में सादीपुर कोटवा, कचनावां, गड़वा, घीसीगढ़, अहल, गोपालपुर और निगोही में बंधे बनाए जाएंगे।
हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र में 17 स्थलों पर छोटे-बड़े बंधे बनाए जाएंगे। हरचंदपुर में सई के किनारे 14 तालाबों को जीवनदान मिलेगा। इसी तरह सभी ब्लॉकों की कार्ययोजना तैयार हो गई है। जल्द ही सई के किनारों को संवारने का काम शुरू हो जाएगा।

सई नदी को संवारने के लिए सभी छह ब्लॉकों की कार्ययोजना तैयार हो गई है। सई के किनारे 63 तालाब, 60 कच्चे नाले, और 71 बांध मनरेगा से बनवाए जाएंगे। 76 स्थलों पर पौधरोपण होगा। इस काम में मनरेगा से 3.90 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी।
जीपी कुशवाहा, उपायुक्त (मनरेगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed