फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   devlopment

पुलों की जर्जर रेलिंग होंगी दुरुस्त, तीन लाख लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 02 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
devlopment
रायबरेली। जिले में बछरावां से लेकर ऊंचाहार के बीच शारदा सहायक नहर पर बने 15 पुलों की रेलिंग की मरम्मत की जाएगी। इनकी मरम्मत के लिए करीब 38 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि मार्च तक इन रेलिंग को दुरुस्त करा लिया जाएगा। इससे करीब तीन लाख लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर के ऊपर से कई संपर्क मार्ग, राजमार्ग, हाईवे भी निकले हैं। इन मार्गों पर पुलों का निर्माण कराया गया हैं, लेकिन पुलिया की रेलिंग जर्जर होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

जगतपुर के भीख संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया की रेलिंग अराजकतत्व काटकर चुरा ले गए। इसी तरह रामगढ़ टिकरिया गांव के बने पुल की रेलिंग भी चोरी हो चुकी है। जगतपुर-सलोन मार्ग पुल की रेलिंग भी जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पुलों से प्रतिदिन करीब तीन लाख लोग आते-जाते हैं। मरम्मत के लिए सिंचाई खंड के अफसरों ने 15 ऐसे पुलों को चिह्नित किया गया है। इस्टीमेट बनाकर भेजा भी जा चुका है। अब बजट मिलने का इंतजार है। अफसरों का दावा है कि मार्च तक जर्जर रेलिंग की मरम्मत करा दी जाएगी। इससे किसी तरह की अनहोनी की आशंका न रहे।

बजट मिलते ही शुरू कराया जाएगा काम
शारदा सहायक नहर पर बने पुलों की जांच कराई गई है। इसमें 15 पुलों की रेलिंग जर्जर है। कई पुल की रेलिंग को अराजकतत्व काटकर उठा ले गए हैं। इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। बजट मिलने के बाद रेलिंग की मरम्मत शुरू की जाएगी।
-हरीश कुमार, एक्सईएन सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed