फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deuce at power sub-station, beaten to SSO, three injured

बिजली उपकेंद्र में बवाल, मारपीट एसएसओ समेत तीन घायल

Wed, 01 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Wed, 01 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Deuce at power sub-station,  beaten to SSO, three injured
मारपीट - फोटो : symbolic

शहर के गोरा बाजार स्थित बिजली उपकेंद्र में मंगलवार को बवाल हो गया। बिल जमा करने को लेकर बिजली कर्मियों और उपभोक्ताओं के बीच न सिर्फ कहासुनी हुई, बल्कि मारपीट भी हुई। मारपीट में एसएसओ समेत तीन लोग घायल हुए। इसमें एक उपभोक्ता के सिर पर सरिया मार दी गई, जिससे उसे अधिक चोट आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर आसपास के लोग काफी तादाद में पहुंच गए। इससे दहशत के चलते वहां पर काम कर रहे बिजली कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर यूपी डॉयल 100 और सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज पहुंचे। वहीं पावर कॉर्पोरेशन के अफसर मामले को दबाने में जुटे। अभी तक इस मामले में दोनों पक्षोें से किसी नेेे कोतवाली में तहरीर  नहीं दी है। 
विज्ञापन


गोराबाजार विद्युत उपकेंद्र के परिसर में ही बिलिंग सेंटर संचालित है। प्रगतिपुरम् निवासी परवेज सुबह तीन-चार लोगों के साथ बिल जमा करने बिलिंग सेंटर गया था। बताते हैं कि सर्वर काम नहीं कर रहा था। इस वजह से बिल जमा नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर सेंटर पर तैनात बिजली कर्मी मनीष कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर उपकेंद्र के एसएसओ ऋषिनाथ गोस्वामी ने बीच-बचाव का प्रयास किया। देखते ही देखते कहासुनी के बाद उपभोक्ताओं और बिजली कर्मियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान उपभोक्ता परवेज के सिर पर सरिया से हमला कर दिया गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई।

 मारपीट में सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) ऋषिनाथ, बिजली कर्मी मनीष को भी चोटें आई। जानकारी होने पर यूपी डॉयल 100 पुलिस और सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला फोर्स के साथ मौैके पर पहुंचकर घटना की जांच की। आसपास के लोगों से घटना के बावत पूछताछ की और घायल परवेज को जिला अस्पताल पहुंचाया।

मारपीट की सूचना पर घायल परवेज की तरफ से अन्य लोग भारी तादाद में पहुंच गए। इससे वहां पर तैनात बिजली कर्मी भाग खड़े हुए। हालांकि बाद में पुलिस के पहुंचने पर बिजली कर्मी पहुंच गए। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि बिजली उपकेंद्र पर मारपीट की बात सामने आई है।

तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। बिलिंग सेंटर में उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी आम बात हो गई है। कभी सरवन न होने तो कभी कर्मचारियों के न रहने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है।


इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसी बात को लेकर कभी-कभी मारपीट की नौबत बन जाती है। इसके बावजूद बिलिंग सेंटर पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी कम नहीं हो रही है। मंगलवार को हुई घटना को  एसडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव और एक्सईएन अशोक कुमार टालने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed