फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deputy cheif minister speaks in raibaraily

सपा में माफिया और देश को तोड़ने वालों का जमावड़ा: केशव

Sat, 19 Feb 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Deputy cheif minister speaks in raibaraily
महराजगंज/सतांव (रायबरेली)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में गुंडों, माफिया और आतंक फैलाने वाले देश व समाज विरोधी तत्वों का जमावड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि याद रखना होगा कि सपा के शासनकाल में एक सप्ताह दिन में चार घंटे और दूसरे सप्ताह चार घंटे रात में बिजली मिलती थी।
ट्रांसफार्मर बदलने में महीनों लगते थे, लेकिन आज यह लोग तीन सौ यूनिट बिजली निशुल्क देने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वह वोट नहीं, बल्कि वोट के बदले कर्ज मांगने आया हूं।
विज्ञापन

वह शनिवार को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के सतांव ब्लॉक क्षेत्र के कोरिहर गांव में भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह और महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के बबुुरिहा ग्राउंड में भाजपा-अपना दल के गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी व मोदी की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास की त्रिवेणी प्रवाहित की है। कानून का राज स्थापित हुआ। महिलाओं को सुरक्षा दी गई। कोरोना काल से पीड़ित गरीबों को मुफ्त राशन दिया। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिला।

डिप्टी सीएम ने कहा कि रायबरेली में काफी समय से गांधी परिवार सक्रिय रहा, लेकिन यहां का विकास नहीं हुआ। कांग्रेस रायबरेली की जनता से झूूठे वादा करके चुनाव जीतने का काम करती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
जनता उनकी असलियत को समझ गई है। मतदाताओं को चाहिए कि विकास कराने वालों को विधायक बनाए, ताकि जनता का हित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed