फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demonstration at the substation due to lack of electricity

Raebareli News: बिजली न आने पर उपकेंद्र में प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 21 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the substation due to lack of electricity
उपकेंद्र में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
रायबरेली। पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही से पांच सौ लोगों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि चार दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। आपूर्ति बहाल कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र में प्रदर्शन कर विरोध जताया और जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन


जगतपुर विद्युत उपकेंद्र के पूरे हट्टी सिंह मजरे हरपुर हल्ला ग्रामसभा में लगा ट्रांसफॉर्मर बीते 16 अगस्त को फुंक गया था। चार दिन बीतने के बावजूद बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला। इससे 500 लोगों की आबादी को चार दिन से अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव के ओम प्रकाश पांडेय, राममिलन, वीरेंद्र, रंजीत, रामचंद्र, निर्मला, बृजलाल, लवकुश का कहना है कि उपकेंद्र में अधिकारियों को ट्रांसफार्म बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली न आने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनवर्टर भी बंद हो गए हैं। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मामले के संबंध में ग्रामीणों ने बुधवार को उपकेंद्र के गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में लगे ट्रांसफार्मर को बदलने व उसकी की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।


पावर कार्पोरेशन के अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया है कि गांव में लगाने के लिए नया ट्रांसफार्मर भेजा जा रहा है। जल्द ही गांव की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed