फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demand to abolish mandi duty

मंडी शुल्क और यूजर टैक्स समाप्त करने के लिए व्यापारियों ने निकाली भड़ास

Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demand to abolish mandi duty
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले की मंडी समिति जायस में मंडी शुल्क और यूजर टैक्स समाप्त करने के लिए व्यापारी एकजुट हो गए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारी मंडी समिति के गेट के बाहर एकत्रित हुए। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत अपनी मांग उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव राकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि मांगें पूरी न हुईं तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल व जायस गल्ला क्रेता संघ के अध्यक्ष अंजय अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की भावनाओं के विपरीत उत्तर प्रदेश सरकार कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार संघ जायस के महामंत्री सोनू सिंघल ने कहा कि अगर हम व्यापारियों से शुल्क वसूला जाएगा और बाहर के व्यापारियों से नहीं वसूला जाएगा तो मंडी के अंदर कोई किसान अपना अनाज लेकर नहीं आएगा। इस मौके पर सुमंत राज अग्रवाल, सोनू सिंघल, छेदीलाल अग्रहरि, दुष्यंत अग्रहरि, कन्हैया लाल, राधेश्याम अग्रवाल व महेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed