फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Debt forgiveness in the name of the party to win the election: Pilot

कर्जमाफी के नाम पर चुनाव जीतना चाहती बीजेपी : पायलट

Sat, 25 Feb 2017 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 25 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Debt forgiveness in the name of the party to win the election: Pilot
रायबरेली में चुनावी जनसभा में बोलते सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि कर्जमाफी के नाम पर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है। किसान उनके बहकावे में न आएं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां पर किसानों का कर्जा क्यों माफ नहीं किया गया।
विज्ञापन


वे तिलोई विधानसभा क्षेत्र के शाहमऊ कस्बा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सचिन पायलट ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश है। आप सबको सोच समझकर निर्णय लेना है। भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए।
विज्ञापन


गांधी परिवार का प्रदेश और अमेठी जिले से काफी लगाव है। आज जो विकास यहां पर हुआ है, वह कांग्रेस की देन है। इस बार प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री यादव बनेंगे। वर्ष 2019 में सांसद राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी करके देश की जनता को परेशान करने का काम किया है। उन्होंने वादा किया था कि विदेश सेकालाधन लाएंगे, लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं कर पाए।


अब चुनाव आया है तो किसानों के कर्ज माफ करने का दावा कर रहे हैं। जिन प्रदेश में भाजपा की सरकार है, वहां पर किसान कर्ज से डूबा है। इनके झूठे वादे पर मत जाइए। इस मौके पर हाजी इम्तियाज, लाल प्रसाद सिंह, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed