{"_id":"69ea7dac1500d808460443c0","slug":"cylinder-explodes-due-to-fire-house-damaged-raebareli-news-c-101-1-slko1032-156116-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आग लगने से फटा सिलिंडर, मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आग लगने से फटा सिलिंडर, मकान क्षतिग्रस्त
Fri, 24 Apr 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से जला सामान।
डीह। घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। घर वालों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर कमरे से भाग कर जान बचाई। कुछ देर बाद ही सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे कमरे की दीवार ध्वस्त हो गई। रसोई घर में रखा सामान जल गया। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
घीसीगढ़ गांव के रहने वाले त्रिभुवन प्रसाद मौर्य की बेटी दीपिका बृहस्पतिवार की सुबह खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। इसी दौरान लीकेज होने से गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। पिता-पुत्री ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर दोनों कमरे से भाग कर जान बचाई।
चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए, लेकिन सिलिंडर फटने के डर से लोग बाहर ही खड़े रहे। कुछ देर बाद तेज धमाके साथ सिलिंडर फट गया। पीड़ित त्रिभुवन मौर्य ने बताया कि तीन दिन पहले उसने गैस एजेंसी से सिलिंडर खरीदा था। पहले दिन बेटी खाना बनाने जा रही थी। चूल्हा जलाते ही सिलिंडर में आग पकड़ ली।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान दशरथ यादव की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया व इंडेन गैस एजेंसी डीह के कर्मचारी दुर्गेश सिंह, अमर कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। पूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।