{"_id":"627fe8a339cf73479b518b74","slug":"cultural-raibaraily-news-lko630608238","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर में गूंजे भजन, संगीतमय आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मंदिर में गूंजे भजन, संगीतमय आरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। दिगंबर जैन मंदिर एवं पंचकल्याणक महोत्सव की आठवीं वर्षगांठ पर जैन मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रथम दिवस शनिवार को वर्षगांठ की शुरुआत जैन श्रद्धालुओं ने सुबह 6 बजे श्रीजी की शांतिधारा से की।
इसके बाद जैन मंदिर के शिखरजी पर चारों दिशाओं पर विराजमान प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। पुजारी संजय जैन शास्त्री एवं जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन ने संगीतमय विशेष पूजा अर्चना कराई। कार्यक्रम में काफी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए। शाम को 51 दीपकों से आरती भी हुई।
सिविल लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर के निर्माण के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सुबह प्रभुजी की शांतिधारा एवं विशेष संगीतमय पूजा अर्चना की गई।
उमेश जैन, विजयंत जैन, आरके जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, हेमंद्र जैन आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में मूलनायक भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर के शिखरजी पर चारों दिशाओं में विराजमान भगवान महावीर स्वामी, मुनिसुव्रतनाथ, चंद्रप्रभु और पदम प्रभु भगवान की शांतिधारा कर मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
शाम को संगीतमय आरती हुई। प्रिया, पूजा, रुचिका, स्वाति जैन, प्रियंका जैन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। भजन संध्या में जैन समाज की महिलाओं ने भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि 14 मई 2014 को जैन मंदिर का निर्माण हुआ था। इसी दिन मुनिश्री सौरभ सागर महराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव मनाया गया था।
इसी उपलक्ष्य में 14 एवं 15 मई को दो दिवसीय वर्षगाँठ मनाई जा रही है। इस मौके पर अनिल जैन, अशोक जैन, रमेश जैन, संदीप जैन, संजय जैन, प्रदीप शर्मा, नवीन जैन, सनी जैन, अतुल जैन, नितेश जैन, अजय जैन, विवेक जैन, अरिहंत जैन, नितिन जैन, अनुराधा जैन, रेखा जैन, रजनी जैन, नीरू जैन, शारदा जैन, अनीता जैन, इंदु जैन आदि उपस्थित रहे।