फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowd of fever patients gathered at the fair

Raebareli News: मेले में बुखार के मरीजों की रही भीड़

Mon, 09 Mar 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Crowd of fever patients gathered at the fair
रायबरेली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का रविवार को जिले की सभी पीएचसी पर हुआ। इसमें बुखार के सबसे अधिक 494 मरीज इलाज कराने के लिए आए। सांस संबंधी परेशानी और पेट दर्द, दस्त के रोगी भी आए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद दवा दी। मेले में 1122 पुरुष, 1160 महिला मरीजों का इलाज किया गया। 641 बच्चों को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


डीह ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. डीएन चौधरी की टीम ने मरीजों का चेकअप के बाद इलाज किया। बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया। मेले में 78 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सीएचसी डीह अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया की बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


हरदी टीकर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 63 मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों से जांच व परामर्श लिया। पीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुफैल अंसारी ने बताया कि मेले में खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, शुगर और हाईपरटेंशन समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। मरीजों को परामर्श देने के साथ ही उन्हें समय पर दवा लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुरवारा प्रतिनिधि के अनुसारः कटघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आरोग्य स्वास्थ मेला लगा। इसमें बुखार,सर्दी जुकाम, शुगर, उच्च रक्तचाप,मलेरिया, पैथालॉजी में जांच की गई। निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।चिकित्साधिकारी डॉ. रूपाली शुक्ला ने बताया कि मेले में 79 मरीजों का पंजीकरण किया गया।


गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, दीन शाह गौरा सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई गोविंदपुर माधव रसूलपुर धरावां में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया गया। जलालपुर धई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 80 मरीजों का डॉ. वरुण यादव ने इलाज कर दवा वितरण किया। गोविंदपुर माधव में डॉ. दिवाकर ने 90 मरीजों का इलाज किया। रसूलपुर धरावां में डॉ. पवन पटेल ने 60 मरीजों का इलाज किया और दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed