फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crop

आप बस फोन करें, आपके घर गेहूं तौलने पहुंचेंगे केंद्र प्रभारी

Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crop
रायबरेली। यदि आपके गांव में किसानों का 100 क्विंटल गेहूं उपलब्ध है और आप केंद्र तक गेहूं लेकर नहीं जा पा रहे हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

बस फोन घुमाइए, केंद्र प्रभारी आपके घर तक गेहूं की तौल कराने पहुंचेंगे। खास बात यह है कि गांव में ही केंद्र प्रभारी तौल कराकर खुद के भाड़े से गेहूूं केंद्र तक लाएंगे।
इसके लिए किसान को कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। यदि केंद्र प्रभारी आपकी बात को अनसुना कर रहे हैं तो आप उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत कर सकते हैं।
जिले में गेहूं खरीद व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस बार किसानों का गेहूूं खरीदने के लिए जिले में 102 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

बाजार में गेहूूं का रेट इस बार अच्छा होने पर किसान केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में खरीद से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल ने बताया कि जिस गांव में सात-आठ किसानों को मिलाकर 80 से 100 क्विंटल गेहूं बिक्री के लिए उपलब्ध है तो वहां के किसान अपने नजदीकी केंद्र प्रभारी से संपर्क करें और उन्हें बताएं कि उनका गेहूं गांव में ही आकर तौल लिया जाए।
किसानों के बताने पर केंद्र प्रभारी टीम के साथ गांव जाएगा और किसानों का गेहूं गांव में ही तौल कराएगा। ऐसा होने से किसानों को गर्मी में केंद्रों पर जाकर गेहूं तौल नहीं करानी पड़ेगी। आने-जाने का किराया भी बचेगा।
अब तक महज 1430 मीट्रिक टन ही खरीद
जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार बेहद सुस्त है। यह हाल तब है, जब गेहूं खरीद को एक माह का समय बीत चुका है। लगभग गेहूं की कटाई-मड़ाई का कार्य भी पूरा हो चुका है।
अधिकारी बताते हैं कि जिले में 366 किसानों ने 1430 मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री की है। केंद्रों पर ही किसानों से गेहूं तौल कराने के लिए कहा जा रहा है।
केंद्र प्रभारी न सुनें तो यहां करें फोन
यदि केंद्र प्रभारी किसानों की शिकायत की अनदेखी करें तो वह डिप्टी आरएमओ के सीयूजी नंबर 7839565136, पीसीएफ के जिला प्रबंधक के 7355921825, एआर कोऑपरेटिव 9555086790 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां शिकायत करने पर केंद्र प्रभारी को गांव भेजकर किसानों के गेहूं की तौल कराई जाएगी।
क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
गदागंज। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गेहूूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। ब्लॉक क्षेत्र में साधन सहकारी समिति जलालपुर धई, साधन सहकारी समिति धूता, गौरा हरदो में खुले क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं तौल कराने नहीं जा रहे हैं।

साधन सहकारी समिति जलालपुर धई के क्रय केंद्र पर 4000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया, लेकिन अभी तक महज 20 क्विंटल की खरीद हो पाई है।
समिति के सचिव संकटा प्रसाद कहते हैं कि लगातार वह किसानों से संपर्क करके गेहूं केंद्र पर ही तौलाने का अनुरोध कर रहे हैं। खरीद केंद्रों पर 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। बाजार में दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बिकने से किसान केंद्रों से किनारा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed