फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crimnal

पुलिस मुठभेड़ में चेन लूटने वाले गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crimnal
रायबरेली/ऊंचाहार। पुलिस व बाइकर्स गैंग के बदमाशों के बीच रविवार भोर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन

वहीं उसका एक साथी मौके से बचकर भाग निकला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। गनीमत रही कि बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

रविवार भोर पुलिस को सूचना मिली थी कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुशल मजरे गोकना गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश मौजूद हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर वंदना सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुुमार त्रिपाठी, सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह, ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की फायरिंग में फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के शाहमऊ गांव निवासी एजाज के दोनों पैर में गोली लग गई। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
यह देख उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को काबू में करते हुए सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, मुठभेड़ की जानकारी होने पर एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की।
घायल बदमाश एजाज के पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रायबरेली शहर और ऊंचाहार क्षेत्र में कुछ दिनों से एक बाइकर्स गैंग सक्रिय था, जो छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
शहर और ऊंचाहार में हुई कुछ घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए गैंग के बदमाशों की पहचान हुई थी। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। एसपी ने बताया कि एजाज के साथ फरार उसके साथी के नाम व पते की जानकारी कराई जा रही है।
कानपुर, फतेहपुर के बाद रायबरेली में सक्रिय हो रहा था गैंग
एजाज और फरार हुआ उसका साथी अंतरजनपदीय गैंग के सदस्य हैं। काफी समय से यह गैंग कानपुर और फतेहपुर जनपद में सक्रिय था।
वहां के बाद अब यह गैंग रायबरेली में सक्रिय होकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। एसपी श्लोक कुमार ने एसओजी टीम प्रभारी के साथ ही सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह और ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम को इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था।
सीओ सदर वंदना सिंह का कहना है कि पकड़ा गया एजाज एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिस थाना क्षेत्र में एजाज रहता है, वहां पर अपराधियों की धमाचौकड़ी अधिक रहती है। इस गैंग में अभी भी कई अन्य शातिर अपराधी शामिल हैं। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करके उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

कानपुर में गैंगेस्टर में फरार था एजाज, घोषित है इनाम
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश एजाज के खिलाफ कानपुर जिले में ही करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। फतेहपुर जिले में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। उनका कहना है कि कानपुर में एजाज के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम में केस दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ 15 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed