फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth strangulating murder

युवक की गला दबाकर हत्या

Wed, 20 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 20 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth strangulating murder
murder in love - फोटो : demo pic
नसीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को एक मकान के पास फेंक दिया गया। सुबह सनसनीखेज वारदात की जानकारी से दहशत फैल गई। एएसपी के साथ सीओ लालगंज मौके पर पहुंचकर वारदात की पड़ताल की।
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया। सरायं मजरे बिरनावां गांव निवासी रामकिशुन उर्फ छंगू (21) पुत्र रामसुमेर घर पर ही रहता था। उसे रात में एक महिला ने फोन कर गांव के बाहर बुलाया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया था। सुबह गांव के गयादीन के मकान के पीछे रामकिशुन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के गले पर चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई। वारदात की सूचना पर एएसपी वीरेंद्र यादव व सीओ लालगंज देवेश शर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी और सीओ ने घटना की बाबत परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के पिता ने थाने में गांव की रहने वाली जोशीना पत्नी मोनू, मोहनलाल व राम प्यारे के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि प्रेम-प्रसंग के चलते तीनों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। एएसपी ने बताया कि आरोपी महिला और मृतक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

इसी वजह से युवक की हत्या की गई है। एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों से पूछताछ कराई जा रही है। वहीं भाई रामकुमार, बाबूलाल, छोटू, शिवांशू का कहना है कि रामकिशुन घरेलू कार्य में हाथ बंटाता था। उसकी शादी की बात चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

यदि युवक अपने पिता की बात मानी होती तो शायद उसकी जान बच जाती। जब उसके फोन पर महिला का फोन आया था, तब वहां पर उसका पिता रामसुमेर भी मौजूद था। पिता ने यह कहते हुए बेटे को जाने से रोका था कि वहां जाना ठीक नहीं है। घर पर ही रहो। पर मृतक पिता का बात नहीं माना और वह चला गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।


घटनास्थल से पुलिस को मृतक की बेल्ट व टूटा मोबाइल मिला है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल से सिम और मेमोरी निकली हुई थी। पुलिस ने आरोपी महिला का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए सच्चाई पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed