फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young woman protest Flirting, shot

छेड़खानी के विरोध पर युवती को मारी गोली

Sat, 04 Feb 2017 11:09 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 04 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Young woman protest Flirting, shot
गोली मारी - फोटो : getty images
सीओ सदर के आवास के पास शनिवार शाम लेखपाल के बेटे ने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि विरोध करने पर उसके सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार बीती रात आरोपी एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन


घायल की मां ने इसका विरोध किया था। इसी खुन्नस में आरोपी ने आज वारदात को अंजाम दिया। सीओ सदर और कोतवाल ने मामले की पड़ताल की। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


शहर की रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। सीओ आवास के पास शनिवार शाम एक युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली संचालिका के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की जानकारी से आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय के साथ घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आरोपी युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था।


घायल संचालिका की मां ने इसका विरोध किया था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। सीओ का कहना है कि घायल संचालिका के भाई की तहरीर पर आरोपी वैभव सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी का पिता लेखपाल है। आरोपी और उसके माता-पिता राजकीय कॉलोनी में ही रहते हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed