{"_id":"583879394f1c1b042a13b3a5","slug":"young-man-killed-in-truck-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-कार की भिड़ंत में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। यह हादसा उस समय हुआ, जब चारों लखनऊ में शादी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद इलाहाबाद जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इलाहाबाद जिले के कालिंदीपुरम निवासी अनुराग श्रीवास्तव (35) और श्रवण कुमार, विनय कुमार और अनुराग भारती लखनऊ में एक शादी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शुक्रवार तड़के चारों लोग कार पर सवार होकर इलाहाबाद जा रहे थे।
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर फतेहपुर मोहलिया गांव के पास इलाहाबाद की तरफ से चावल लदा ट्रक आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें कार चला रहे अनुराग श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि श्रवण, विनय, अनुराग भारती घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर थानेदार विमल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। थानेदार का कहना है कि हादसे में अनुराग श्रीवास्तव की मौत हुई है, जबकि उसके तीन साथी घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।