{"_id":"054cde919a13eee0b66a8d6f394491de","slug":"women-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरतनगंज के पूरे पासिन मजरे कुकहा रामपुर गांव निवासी मुन्ना उर्फ शिवराम
विज्ञापन
किसानी करता है। शाम को वह घर पर नहीं था। घर पर उसकी पत्नी गुटाना उर्फ
श्रीमती (35) थी। इसी दौरान गुटाना की उसके देवर सियाराम से किसी बात को
लेकर विवाद हो गया। इतनी सी बात पर देवर खफा हो गया। उसने लाठी से भाभी पर
हमला बोल दिया। भाभी जान बचाकर भागी तो उसने दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा।
इससे गुटाना की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की हत्या की खबर से ग्रामीणों
का मौके पर मजमा लग गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका
अपने पीछे पति के अलावा बेटे राजेश (7), शिव कुमार (4) को छोड़ गई है।
थानेदार दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी देवर सियाराम को हिरासत में ले लिया
गया है। देवर ने भाभी की किस बात को लेकर हत्या की, इस बारे में पूछताछ की
जा रही है।