{"_id":"6ada4bba864a3185330c4a26","slug":"siddharthnagar-news-cause-of-newborns-death-remains-unclear-following-post-mortem-viscera-preserved-for-further-examination-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166898-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नवजात की मौत के मामले में पोस्टमार्टम से वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नवजात की मौत के मामले में पोस्टमार्टम से वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
Thu, 22 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में दोनों कान के पर्दे सामान्य और सुरक्षित मिले, ब्लड क्लॉटिंग भी नहीं मिली
डीजे की तेज आवाज से मौत की पुष्टि नहीं, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार
बढ़नी। डीजे की तेज आवाज के बीच दो दिन के नवजात की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के दोनों कान के पर्दे सामान्य और सुरक्षित मिले। शरीर में ब्लड क्लॉटिंग भी नहीं पाई गई। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट में डीजे की तेज आवाज से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी बाजार स्थित वार्ड नंबर नौ के रामजानकी मंदिर मोहल्ले में जावेद मनिहार पुत्र सई मोहम्मद के दो दिन के नवजात की मौत हो गई थी। बच्चे के पिता ने डीजे की तेज आवाज के बीच मौत होने की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
चार डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
पुलिस की ओर से 22 अक्तूबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार, चार डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के दौरान नवजात के दोनों कान के पर्दे सामान्य और सुरक्षित मिले। शरीर में ब्लड क्लॉटिंग भी नहीं पाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डीजे की तेज आवाज से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, जांच में मौत की असल वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत के कारणों की आगे जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में डीजे की आवाज से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।