फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman's murder, stabbed and strangled Retas

खेत गई महिला की हत्या

Tue, 06 Dec 2016 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman's murder, stabbed and strangled Retas
महिला की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जगतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत गई एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चाकू से उस पर ताबड़तोड़ 12 वार कर उसका गला रेत दिया गया। हाथ, पैर, जांघ समेत अन्य शरीर के हिस्से पर चाकू के गहरे निशान थे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर खून बिखरा था। चूड़ियां टूटी पड़ी थी। सनसनी खेज वारदात की जानकारी होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। एएसपी, सीओ ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। हालांकि मृतका के भाई ने थाने में तहरीर देकर दहेज की खातिर महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के रामसांडा गांव की रहने वाली बिजमा (25) की शादी चार साल पहले जगतपुर थाना क्षेत्र के खैरहनी पहाड़गढ़ निवासी रविशंकर के साथ हुई थी। उसके डेढ़ वर्ष की बेटी रिया है। रविशंकर घर पर ही रहता था। सुबह बिजमा खेत की तरफ नित्यक्रिया के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वापस लौटकर नहीं आई। कुछ देर बाद परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो बिजमा का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। बिजमा की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। उस पर करीब चाकू से 12 ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके बाद चाकू से गला रेतकर मारा गया।

हाथ, पैर, जांघ, गले समेत शरीर के अन्य हिस्से में गहरे चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून बिखरा था। वारदात के बाद आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया।

एएसपी वीरेंद्र यादव व सीओ डलमऊ श्याम प्रकाश उपाध्याय और थानेदार अशोक त्रिपाठी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से वारदात से संबंधित जानकारी हासिल की।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ का कहना है कि मृतका के भाई सुरेंद्र ने पति रविशंकर, सास संगीता, ससुर रजऊ के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दहेज में बाइक न मिलने से उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed