{"_id":"577bfa4a4f1c1b6e697fb27b","slug":"woman-duped-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के एक्सीडेंट का झांसा देकर महिला के साथ रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के एक्सीडेंट का झांसा देकर महिला के साथ रेप
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर थाना क्षेत्र में पति के एक्सीडेंट होने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुराचार किया गया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी मथुरा जिले का रहने वाला है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने जगतपुर थाने में मंगलवार को तहरीर दी कि सोमवार शाम एक युवक ने यह कहते हुए फोन किया कि तुम्हारे पति का पड़रिया तिराहा के पास एक्सीडेंट हो गया है। मैं आ रहा हूं और तुम तैयार हो जाओ।
पति का फोन मिलाया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर समझा कि वाकई में उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। युवक उसे पड़रिया तिराहा के पास ले गया और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। थानेदार बृजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर अब्दुल सलाम निवासी रया कटरा बाजार जिला मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।