{"_id":"5c8d43eabdec22142c5ca946","slug":"two-teachers-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से स्कूल जा रहे दो शिक्षकों को कार ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से स्कूल जा रहे दो शिक्षकों को कार ने रौंदा
Sun, 17 Mar 2019 12:13 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बेकाबू कार ने बाइक सवार दो शिक्षकों को रौंद दिया। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों शिक्षक परिषदीय परीक्षा में ड्यूटी करने जा रहे थे। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में कार पर सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अध्यापक आगरा तो दूसरा मृतक रायबरेली जिले का रहने वाला था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
रायबरेली शहर के छोटा घोसियाना निवासी अभिमन्यु सिंह (22) और आगरा जिले के शेख 53 शाह नगर, शाहगंज निवासी शफीकुर्रहमान (24) गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पूरे शिवा प्राथमिक स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात थे। आगरा निवासी शफीकुर्रहमान भी रायबरेली शहर में रहकर ड्यूटी करते थे।
विज्ञापन
शनिवार से परिषदीय परीक्षाएं शुरू हुईं थीं। इस वजह से सुबह दोनों शिक्षक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। बताते हैं कि बाइक अभिमन्यु चला रहे थे। जबकि शफीकुर्रहमान पीछे बैठे थे।
तभी गुरुबख्शगंज में अहमदपुर के पास प्राथमिक विद्यालय के सामने लालगंज की तरफ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार से कार ने बाइक सवार शिक्षकों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटर साइकिल सवार अभिमन्यु व शफीकुर्रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे में कार पर सवार गुरुबख्शगंज के सरायं डिगोसा निवासी शेर गुप्ता और कानपुर जिले के चकोरी थाना क्षेत्र के टाउन गांव निवासी कार चालक नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिवारीजनों को दे दी गई है।
एसओ हरिशंकर प्रजापति का हना है कि कार की टक्कर से दो शिक्षकों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं दो सरकारी शिक्षकों की मौत की सूचना पर अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंचे।