फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   two Government employees arrest with pistel

तमंचे के साथ सरकारी शिक्षक और आरईएस का बाबू गिरफ्तार

Mon, 25 Feb 2019 12:21 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Mon, 25 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन

रायबरेली। शिक्षक और आरईएस में तैनात बाबू पार्टी के दौरान नशे में धुत होकर झगड़ा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। शिक्षक के पास से बिहार मुंगेर की बनी 32 बोर की पिस्टल बरामद की हुई है।

विज्ञापन



इसके अलावा क्लर्क के पास भी तमंचा और कारतूस मिला है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल चौराहा स्थित रिफार्म क्लब पर कुछ लोग आपस में नशे की हालत में झगड़ा कर रहे थे। जानकारी मिलने पर सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने रिफार्म क्लब में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के पहुंचने पर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। एसपी ने बताया कि शहर के फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी बलराज पुत्र हरमीत सिंह को पकड़ा गया। बलराज प्राइमरी पाठशाला गोविंदपुर में सरकारी अध्यापक पद पर तैनात है।


उसके पास से मुंगेर की बनी 32 बोर की पिस्टल मिली है। उन्होंने बताया कि शहर के फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी सौरभ मिश्रा पुत्र बृजेश मिश्रा को पकड़ा गया है। आरोपी सौरभ आरईएस में क्लर्क पद पर तैनात है। इसके पास से भी 32 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। शिक्षक की बाइक और क्लर्क की स्कूटी को कब्जे में लेकर चालान कर दिया गया है।



नशे में धुत थे और कर रहे थे हंगामा-कोतवाल
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि शिक्षक बलराज और आरईएस का क्लर्क सौरभ मिश्रा नशे में धुत थे। सभी रिफार्म क्लब में हंगामा कर रहे थे। मारपीट कर रहे थे। सूचना पर पहले यूपी हंड्रेड पुलिस पहुंची थी। इसके बाद भी शिक्षक और क्लर्क का हंगामा बंद नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पहुंचा गया तो भागने की कोशिश की। घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कुछ अन्य लोगों के और भी शामिल होने की बात सामने आई है। उनकी भी पहचान कराई जा रही है। पहचान के बाद अन्य लोगों पर भई कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed