फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Daughter and lover kill mother over ancestral land dispute

Rishikesh News: पुश्तैनी जमीन के विवाद में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत्या

Sat, 26 Sep 2026 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 26 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Daughter and lover kill mother over ancestral land dispute
- मोतीचूर की 65 वर्षीय खजानी देवी हत्याकांड का रायवाला पुलिस ने किया खुलासा, शांति कुंज आश्रम से पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

रायवाला। मोतीचूर में 65 वर्षीय खजानी देवी हत्याकांड का रायवाला पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में मृतका की बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुश्तैनी जमीन के संबंध में चल रहे विवाद में खजानी देवी की हत्या की साजिश रची गई थी।
बीते 22 सितंबर को संजय पुंडीर पुत्र स्व. गोविंद सिंह पुंडीर, निवासी ग्राम काटल, पोस्ट भोगपुर, थाना रानीपोखरी ने कोतवाली में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी मां खजानी देवी भगत सिंह कॉलोनी, मोतीचूर में अपनी छह वर्षीय पोती के साथ किराये के मकान में रहती थीं। 21 सितंबर से वह लापता थीं और मकान पर ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर देखा गया तो बाथरूम में खजानी देवी मृत मिलीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

हत्याकांड के खुलासे के लिए छह टीमों का गठन किया गया। कोतवाली प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि जांच में मृतका का उसकी बेटी शिल्पा थापा से पुश्तैनी जमीन पर विवाद सामने आया। शिल्पा नई बस्ती लाइनपार, शहीद भगत सिंह कॉलोनी में मृतका के घर से कुछ दूरी पर रहती है। जांच के दौरान शिल्पा और शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू मूल रूप से ग्राम करोंदी, थाना भगवानपुर, हरिद्वार की मृतका के घर के आसपास मौजूदगी और दोनों के लगातार संपर्क में रहने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार शिव नारायण मुंबई में नौकरी करता था और उसके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी भी जांच में सामने आई। कोतवाली प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि शिव नारायण का फोन बंद मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रायवाला, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में करीब 500 होटल, धर्मशालाओं, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिव नारायण शांति कुंज आश्रम में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने 25 सितंबर को शांति कुंज आश्रम से शिव नारायण पांडे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शिल्पा के कहने पर उसने खजानी देवी की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने शिल्पा थापा को भी शनिवार को शहीद भगत सिंह कॉलोनी लाइनपार, मोतीचूर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed