फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trying to blow a bus full of children, beaten the driver

बच्चों से भरी बस फूंकने की कोशिश, चालक को पीटा

Wed, 08 May 2019 11:51 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: vivek vivek Updated Wed, 08 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trying to blow a bus full of children, beaten the driver
रायबरेली में बुधवार को लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बनईमऊ गांव के पास बस चालक की पिटाई के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खीरों-लालगंज मार्ग पर दुकनहा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस की टक्कर से कुत्ते की मौत हो गई। इससे खफा दबंगों ने बस रोकने की कोशिश की। चालक बस भगाते हुए आगे बढ़ गया। इस पर दबंगों ने बाइकों पर सवार होकर बनईमऊ गांव के पास बस रोक ली और चालक व क्लीनर को बेरहमी के साथ पीटा। यही नहीं डीजल की टंकी खोलकर बच्चों समेत पूरी बस में आग लगाने का प्रयास किया। इससे बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। दबंगों ने चालक का मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


अभिभावकों व ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर युवक मौके से भाग निकले। चालक की पिटाई से खफा ग्रामीणों और अभिभावकों ने खीरों-लालगंज मार्ग पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल लालगंज विनोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इससे दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


चालक की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। लालगंज कस्बे के एक निजी स्कूल की बस ने दोकनहा के पास बच्चों को बैठाया और फिर स्कूली तरफ चल पड़ी। जैसे ही बस आगे बढ़ी एक कुत्ता बस के सामने आ गया। लालगंज क्षेत्र के पूरे उजागर मजरे धनाभाद निवासी बस चालक जयचंद्र ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता बस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज कुछ दबंगों ने बस चालक जयचंद्र को मारने का प्रयास किया, लेकिन जयचंद्र बच्चों व बस को सुरक्षित लेकर मौके से भाग निकला। दुकनहा गांव के गुस्साए ग्रामीण युवकों ने बाइकों पर सवार लाठी-डंडों से लैस होकर बस का पीछा किया। बनईमऊ गांव के पास युवकों ने बस को रोककर चालक जयचंद्र के साथ जगतपुर रामगढ़ी निवासी क्लीनर समर बहादुर को जमकर पीटा।

बस चालक ने पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो चालक का मोबाइल भी युवकों ने तोड़ दिया और दो हजार रुपये भी छीन लिए। बस की डीजल की टंकी खोलकर बच्चों सहित बस में आग लगाने का प्रयास किया। बस पर सवार स्कूली बच्चे चीख पुकार कर रहे थे। इसी बीच पहुंचे अभिभावकों व ग्रामीणों को देखकर युवक मौके से भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों व अभिभावकों ने खीरों-लालगंज मार्ग जाम कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल लालगंज विनोद कुमार सिंह ने सभी को शांत कराकर आवागमन बहाल कराया। कोतवाल ने बताया कि दोकनहा निवासी मनबोध सिंह, अशोक कुमार, अमित सिंह, अतुल सिंह और धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर अशोक कुमार, मनबोध और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

अंकल-अंकल मत मारो
बस पर करीब 25 बच्चे सवार थे। घटना के बाद सभी सहम गए। चालक और क्लीनर की दबंग पिटाई कर रहे थे। बस पर सवार बच्चे अंकल-अंकल मत मारो की गुहार लगाते रहे, लेकिन दबंगों पर इस कदर सनक सवार थी कि वह मारते पीटते रहे। डीजल की टंकी खोलकर जब आग लगाने का प्रयास किया गया तो डर के मारे कई बच्चे तो रोने लगे।


घटना की जानकारी पर अभिभावक पहुंचे तो बच्चे उनसे लिपट पड़े और रोने लगे। इससे गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगा। उनका कहना था कि यदि बस में आग लगा दी जाती तो बच्चों का क्या हाल होता। मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की हरकत दोबारा यह लोग न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed