{"_id":"585ad5064f1c1b6752e39a81","slug":"to-avoid-recovery-truck-driver-ran-the-girl-thrashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली से बचने को चालक ट्रक ले भागा, छात्रा को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली से बचने को चालक ट्रक ले भागा, छात्रा को रौंदा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र मेें बुधवार सुबह लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर पुलिस वसूली से बचने के लिए चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को भगाते हुए आगे जा रही छात्रा को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चौराहे पर तैनात कुछ पुलिस कर्मी वाहन को रोकना चाहते थे।
इस पर चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को भगाया। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया। आवागमन ठप होने से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
करीब एक घंटे तक हाईवे का आवागमन ठप रहा। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के दोहरी रुपामऊ गांव निवासी सुखदेव किसानी करता है।
विज्ञापन
उसकी बेटी अंकिता (22) फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। हाईवे पर सिविल लाइंस चौराहा के पास लखनऊ से इलाहाबाद की तरफ जा रहे ट्रक को कुछ पुलिस कर्मियों ने रोकना चाहा।
पुलिस से बचने के लिए चालक ने तेजी में वाहन इस कदर भगाया कि स्कूल जा रही छात्रा अंकिता को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे की जानकारी पर परिवारीजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
जाम लगने की वजह से दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। इसकी सूचना मिलते ही सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला और कार्यवाहक कोतवाल संजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यवाहक कोतवाल और चौकी इंचार्ज ने जाम लगाने वाले लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
इससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। इससे इलाहाबाद व लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यवाहक कोतवाल का कहना है कि ट्रक के रौंदने से छात्रा की मौत हुई है। चालक मिथलेश यादव निवासी गया बिहार को हिरासत में ले लिया गया है।
ट्रेलर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। पुलिस कर्मियों के रोकने पर चालक ने ट्रेलर भगाया था, इस बात की जानकारी नहीं है। अंकिता की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
किसानी करने वाला पिता सुखदेव आनन-फानन सिविल लाइंस चौराहे पहुंचा। बेटी का शव देखते ही फफक पड़ा। जुबां से यही शब्द निकल रहे थे कि बिटिया अभी तो घर से चली थी तो ठीक था, यह सब कैसे हो गया। दर्दनाक हादसे को देख वहां पर मौजूद हर कोई गमगीन हो गया।
साथ ही लोगों में पुलिस की लापरवाही से हुए हादसे से गुस्सा भी था। उनका कहना था कि पुलिस कर्मी मनमाने तरीके से वाहनों को रोकते हैं। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए चालक वाहन तेजी से भगाते हैं। इससे आए दिन हादसे हुआ करते हैं।