फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Timber contractor shot dead

लकड़ी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Oct 2016 12:51 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 25 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Timber contractor shot dead
फाय‌र‌िंग - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक लकड़ी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया, जब ठेकेदार तिलोई बाजार से घर लौट रहा था। दो गोली उसके पेट और पैर के पास लगी।
विज्ञापन


उसके साथ लूट हुई है या नहीं, यह खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली।  मोहनगंज थाना क्षेत्र के महंदापुर मजरे कर्मई गांव निवासी मो. असलम (32) लकड़ी ठेकेदार था।
विज्ञापन


सोमवार रात तिलोई बाजार से घर का सामान खरीद कर बाइक से घर जा रहा था। तिलोई-सेमरौता मार्ग पर गोसाई बाबा के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक किया। इससे पहले कि असलम कुछ समझ पाता, बदमाशों ने तमंचे से उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोली उसके पेट और पैर के पास लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की सूचना पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख बदमाश वहां से भाग निकले। आनन फानन असलम को सीएचसी तिलोई पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर मोहनगंज थानेदार रामराघव सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई, लेकिन कामयाब नहीं मिली। लकड़ी ठेकेदार के साथ लूट हुई है कि नहीं, इसका पता नहीं चल सका है।


मौके से बाइक बरामद की गई है। उसके पास कितने रुपये थे, इस बारे में परिवारीजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पिता मो. पठान का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि गोली मारकर असलम की हत्या की गई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed