फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Throwed on a train track by killing young man

युवक की हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंका शव

Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Throwed on a train track by killing young man
मिलएरिया थाना क्षेत्र के बरवारीपुर में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
मिल एरिया थानाक्षेत्र के बरवारीपुर गांव में एक युवक की हत्या करके शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक के गर्दन, माथे समेत शरीर के अन्य कई हिस्सों में चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


किसी धारदार हथियार से मर्डर किए जाने की बात सामने आ रही है। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटनास्थल से एक शराब की बोतल व दालमोट मिली है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ होगा और उसी में युवक का कत्ल कर दिया गया होगा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को ट्रेन हादसा मान कर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरवारीपुर गांव निवासी धर्मेद्र यादव उर्फ कल्लू यादव (21) पुत्र रामनाथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फ्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम सात बजे घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया था। खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया था। गांव से होकर ही रेल लाइन गुजरी है।

सुबह लोग रेल लाइन की तरफ गए तो धर्मेद्र का शव देख दंग रह गए। सूचना  पर थानेदार विजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल से शराब की बोतल और दालमोट भी मिली। मृतक के गर्दन, माथे समेत शरीर के कई हिस्सोें में चोट के निशान पाए गए हैं। 

आशंका जताई जा रही है कि पहले धर्मेंद्र की हत्या की गई और मामले को ट्रेन हादसा करार देने के लिए शव को रेल ट्रैक के पास फेंक दिया गया। मृतक के पिता रामनाथ और छोटे भाई कुलदीप का कहना है कि धर्मेंद्र की हत्या की गई है।


थानेदार का कहना है कि पृथम दृष्टया मामला ट्रेन हादसा लग रहा है। परिवारीजनों की तहरीर और पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह का कहना है कि युवक की हत्या की गई है या फिर ट्रेन हादसे में उसकी मौत हुई, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed