फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three women intoxicated cash, jewelery looted

तीन महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी, जेवरात लूटे

Tue, 06 Sep 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three women intoxicated cash, jewelery looted
crime - फोटो : demo
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अमेठी जिले की तीन महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और जेवरात लूट लिए गए। यह तीनों जिला अस्पताल इलाज कराने आई थी। इसी दौरान एक महिला ने झाड़फूंक करने की बात कहकर तीनों को एक धार्मिक स्थल पर ले गई और फिर नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


देर शाम तीनों डीएम बंगले के पास बेहोशी अवस्था में मिलीं तो उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस आरोपी महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की रहने वाली नगमा बानो, अफसरनिशा और हासिमनिशा को कान से संबंधित बीमारी थी।
विज्ञापन


तीनों ने डॉक्टर को दिखाया और फिर घर चल पड़ी। अस्पताल में एक महिला मिली। इस आरोपी महिला ने तीनों से कहा कि इलाज से कोई फायदा नहीं मिलता, चलो झाड़फूंक करा दे। इस पर तीनों महिलाओं ने उसकी बात मान ली। इस पर आरोपी महिला तीनों को रेलवे स्टेशन स्थित एक धार्मिक स्थल पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तीनों महिलाओं को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद महिलाएं जिला अस्पताल की तरफ निकल पड़ी। डीएम बंगले के पास पहुंची तो बेहोश होकर गिर पड़ी। तीनों के बेहोशी अवस्था में पड़े होने की सूचना पर इंदिरा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।


चौकी इंचार्ज ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान होश आया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने तीनों से 25 हजार रुपये की नकदी और जेवरात छीन लिए हैं। कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि जांच कराई जा रही है। आरोपी महिला को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed