{"_id":"b00865770fc6d37d1d08aba4efbb6a05","slug":"theft-in-two-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्कूलों में चोरी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर और परशदेपुर इलाके में बुधवार रात चोरों ने दो प्राथमिक विद्यालयों से एक कंप्यूटर समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
स्कूल की तरफ से तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। हरचंदपुर के मझिगवां करन गांव में रात के वक्त चोर प्राथमिक विद्यालय के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।
वहां रखा एक कंप्यूटर, दो गैस सिलेंडर और एमडीएम बनाने के बर्तन समेत करीब 55 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। प्रधानाध्यापक राघवेंद्र यादव गुरुवार को विद्यालय पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
एसओ रामऔतार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। उधर, परशदेपुर चौकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अड़ारू से चोरों ने पांच हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
कार्यालय और रसोई के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर वहां रखी कुर्सी-मेज और एमडीएम बनाने के बर्तन उठा ले गए। शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच की जा रही है।