{"_id":"fcb249af311ebba6c7722c3e6587fc65","slug":"the-young-man-s-body-found-in-canal-killing-fears-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजबहा में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को डीह रजबहा में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध उठने पर क्षेत्रवासियों को जानकारी हुई। शव के एक पैर में रस्सी बंधी थी तो पीठ पर रगड़ने के निशान थे।
युवक की हत्या के बाद रस्सी के सहारे घसीटकर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को रजबहे से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ सलोन रामअर्ज ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
भाटन का पुरवा मजरे रोखा गांव के पास से डीह रजबहा गुजरा है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को रजबहा से दुर्गंध आती महसूस हुई। लोग पास पहुंचे तो वहां युवक का शव देख दंग रह गए।
विज्ञापन
शव की सूचना पर मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर एसओ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव के एक पैर में रस्सी बंधी हुई थी। वहीं पीठ पर रगड़ के निशान मिले। इससे लगता है कि युवक को मारने के बाद पैर में रस्सी बांधकर घसीटते हुए रजबहा में डाला गया।
सूचना मिलने पर सीओ सलोन भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थानेदार केपी यादव ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 साल होगी। शव कई दिन पुराना और सड़ गया है। इस वजह से शरीर पर चोट के निशान दिखाई नहीं दिए।