{"_id":"66d44b13a1b86a5454138c38a1fb93c8","slug":"the-young-man-attempted-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बताते हैं कि पूरे बेसन मजरे गेगासो निवासी निर्भय सिंह ने बुधवार को परिवारीजनों के साथ मारपीट की थी। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस निर्भय को पकड़कर गेगासो चौकी ले आई थी। चौकी में उसने कई बार दीवार पर अपना सिर लड़ाया, जिससे उसे चोटें आई।
यही नहीं उसने अपने ही बेल्ट को गले में बांधकर जान देने का भी प्रयास किया। सिपाहियों की नजर उस पर पड़ी तो उसे दौड़कर बचाया। इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और फिर परिवारीजनों के हवाले कर दिया। पिता गंगाबख्श सिंह ने बताया कि बेटे ने मारपीट की थी। शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा था।
थानेदार आरके सिंह का कहना है कि युवक नशे में होकर आए दिन मारपीट किया करता है। परिवारीजनों की शिकायत पर उसे चौकी लाया गया था। इस दौरान उसने दीवार पर दीवार पर सिर लड़ाया था। इलाज के बाद उसके घरवालों के सुुपुर्द कर दिया गया।