{"_id":"36d9b60a306f2d4220567891c65d6292","slug":"the-young-man-and-the-girl-murdered-bodies-dumped-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती का कत्ल कर नहर में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक-युवती का कत्ल कर नहर में फेंका शव
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में युवक-युवती की बेरहमी से हत्या कर दोनों के शव शारदा नहर में फेंक दिए गए। गुरुवार को इनके शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
युवक की लाश का सिर गायब था। साथ ही कलाई के पास से दोनों हाथ कटे हुए थे। तो वहीं युवती की लाश जली हुई मिली। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
तिलोई से होकर शारदा नहर निकली है। कस्बे के पास दोपहर को लोग गेट नंबर दो के पास पहुंचे तो वहां पर फंसी एक युवक (35) की सिर कटी लाश देखी। कलाई से दोनों हाथ भी कटे थे।
विज्ञापन
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बड़ी बेरहमी से युवक का कत्ल किया गया। सूचना पर मोहनगंज पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। युवक के शरीर पर सिर्फ काली पैंट थी।
शव से दुर्गंध आ रही थी। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थोड़ी देर बाद शारदा नहर के गेट नंबर दो के पास एक युवती (30) का भी शव फंसा मिला। इसको देखकर सिंचाई कर्मियों ने गेट खोल दिया। इससे शव नसरतपुर गांव स्थित पुल के पास जाकर फंस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसओ रतन सिंह का कहना है कि युवक की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। सिर गायब होने से शव की पहचान नहीं हो पा रही है।
वहीं युवती का शव जला हुआ और नग्नावस्था में मिला है। उसकी हत्या जलाकर की गई है। दोनों शवों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पड़ोसी जनपदों लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर से संपर्क करके पता लगाया जा रहा है कि कहीं उनके जिले में कोई युवक-युवती लापता तो नहीं हुए हैं।