{"_id":"6af623d56eb818f56601aca4","slug":"fir-registered-against-304-individuals-including-54-named-persons-for-staging-a-protest-that-blocked-the-road-lucknow-news-c-13-1-lko1134-2005711-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर 54 नामजद सहित 304 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर 54 नामजद सहित 304 पर एफआईआर
विज्ञापन
बड्डूपुर। सड़क हादसे के बाद तीन घंटे तक लखनऊ-महमूदाबाद राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने किसान नेता समेत 54 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 250 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में आठ महिलाएं शामिल हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है।
10 नवंबर को लखनऊ के महिगवां निवासी अनिल यादव की बाइक में बाबा कुटी तिराहे के पास दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पत्नी पूनम और छह माह के बेटे आयुष की मौत हो गई थी, जबकि अनिल घायल हो गए थे। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर लखनऊ-महमूदाबाद राजमार्ग जाम कर दिया था।
करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन से आवागमन बाधित रहा। बुधवार शाम बड्डूपुर थाने के उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि सड़क जाम होने से सरकारी बसों, एंबुलेंस और अन्य सरकारी सेवाओं का संचालन प्रभावित हुआ। समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे। सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।