Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट, नेशनल हाईवे पर हो रही जांच तेज

विज्ञापन
jammu kashmir news
खैनी नाके पर हाइवे से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की जांच करती पुलिस। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। किश्तवाड़ में दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव मिलने और कुलगाम में हुई आतंकी मुठभेड़ के बाद पूरे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। उधमपुर के पास हाईवे पर जखैनी व अन्य नाकों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ एसओजी, सीआरपीएफ द्वारा जगह-जगह नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाली गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने हाईवे पर सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखते हुए आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच को भी अनिवार्य कर दिया है। हाईवे पर तैनात जवान हर गाड़ी को रोककर उसके अंदर रखे हर बैग और सामान की तलाशी ले रहे हैं। गाड़ियों की डिक्की से लेकर छत पर रखे सामान तक को खोलकर चेक किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों के पहचान पत्र देखे जा रहे हैं और उनका विवरण भी दर्ज किया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस जवान गाड़ियों के कागजात की भी जांच कर रहे हैं और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखी जा रही है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए लोग भी पुलिस का सहयोग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आतंकी घटनाओं के बाद हाईवे को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए नाकों पर सख्ती ओर बढ़ा दी गई है। उधमपुर से लेकर श्रीनगर की ओर जाने वाले हर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सीआरपीएफ की बख्तरबंद गाड़ियां भी हाईवे पर गश्त करती देखी गईं। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती। लोगों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान अपना पहचान पत्र साथ रखें और जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed