{"_id":"574c8cc14f1c1b7d28109a99","slug":"the-thief-was-beaten-half-dead-two-runaways","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर को पीटकर किया मरणासन्न, दो भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर को पीटकर किया मरणासन्न, दो भागे
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 31 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह थाना में ग्रामीणों की सतर्कता से मंदिर में चोरी की घटना टल गई। ग्रामीणों ने मंदिर में घुसे एक घंटा चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी जान बचा कर भाग निकले। गुस्साए लोगों ने लाठियों से उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने उसको ग्रामीणों से बचाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डीह थाना क्षेत्र के सुरजूमऊ मजरे लोधवारी गांव में मां दुर्गा का पुराना मंदिर है। इसकी देखरेख रामकुमार यादव करते हैं। बताते हैं कि रात में तीन चोर गांव पहुंचे। चोरों ने जंगल में बाइक खड़ी और कपड़े उतार कर वहीं रख दिए। चोर कटर से मंदिर में लगा ताला काट रहे थे।
इसकी आहट मिलते ही लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों घेराबंदी कर दी। इसमें दो चोर तो बाइक लेकर भाग गए। जबकि एक को ग्रामीणों दौड़ाकर पकड़ लिया। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने चोर की लाठियों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत और मरणासन्न चोर को सीएचसी ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।
एसओ डीह पवन त्रिवेदी ने बताया कि चोर मंदिर में घंटा चुराने आए थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। एक चोर की लोगों ने जमकर पिटाई की। उसकी हालत नाजुक है, जबकि दो फरार हो गए। रंगेहाथों पकड़ा गया चोर मिल एरिया थाना क्षेत्र का रहने राहुल है। घटनास्थल से कटर भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।