{"_id":"58c830694f1c1bb76032aaa0","slug":"the-murder-of-the-young-man-the-body-thrown-into-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के लिए जायस थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया है। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। वह 9 मार्च को अचानक घर लापता हो गया था। बड़े भाई ने 12 मार्च को जायस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर अमेठी एसपी, एएसपी, सीओ समेत अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
अमेठी जिले के बहादुरपुर कस्बा निवासी धर्मेंद्र उर्फ गदल्ले (35) बहादुरपुर मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। 9 मार्च को वह शाम को घर में खाना खाने के बाद बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। उसके बाद लौटकर नहीं आया। खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बड़े भाई सुभाष ने 12 मार्च को जायस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। होली के दिन उसका शव जायस कस्बे के ईदगाह के पास स्थित कुएं में मिला।
घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमेठी अनीस अहमद अंसारी, एएसपी राहुल राज, सीओ हौसिला प्रसाद मौके पर पहुंचे। घटना के बाबत परिवारीजनों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। बड़े भाई और ग्रामीणों ने हत्या कर कुएं में शव फेंके जाने की बात कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया है। एसपी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही वजह सामने आएगी। उन्होंने ने घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।