फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The lure of gold coins and cheated 11 lacks

सोने के सिक्कों का लालच दे 11 लाख ठगे

Thu, 12 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 12 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The lure of gold coins and cheated 11 lacks
money - फोटो : demo pic
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में नकली सोने के सिक्के देकर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने यह झांसा देकर ठगी की, कि उसे एक स्थान पर खोदाई के दौरान सिक्के मिले थे। यही नहीं ठगी का शिकार बनाने के लिए पहले एक सोने का सिक्का असली दिखाया और बाद में भरोसा होने पर नकली सिक्के सौंप दिए।
विज्ञापन


इस मामले की तहरीर बुधवार को थाने में दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुटी है। मोहनगंज कस्बा निवासी मो. जाबिर अली की आटा-चक्की है। उसका एक बेटा सऊदी अरब तो दूसरा मुंबई में रहकर नौकरी करता है। तीसरा बेटा शाकिर घर पर ही रहता है।
विज्ञापन


मो. जाबिर ने बताया कि 6 मई को एक व्यक्ति उसके घर पहुंचा। उसने सोने का एक सिक्का दिखाया और कहा कि उसे एक स्थान पर खोदाई के दौरान इसी तरह के बोरी भर सिक्के मिले हैं। इस पर वह लालच में आ गया। उसने उस व्यक्ति से सिक्का लेकर एक सराफा व्यवसायी को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी ने उसे सोने का सिक्का खरा बताया। इस पर जाबिर ने आरोपी से सोने के सिक्के खरीदने की बात कही। एक बोरी सोने के सिक्के 11 लाख रुपये में देने की बात तय हुई। 7 मई को आरोपी ने जाबिर को अमावां ब्लॉक क्षेत्र के पास बुलाया और उससे 11 लाख रुपये ले लिए।


साथ ही बोरी भर नकली सोने के सिक्के थमा दिए। बाद में इसका पता चलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि पुलिस टीम जांच कर रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed