{"_id":"48ea10670fad23a34e1b721a8d7c6d8d","slug":"the-killing-of-the-young-man-roadside-bodies-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए अधेड़ की हत्या, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए अधेड़ की हत्या, सड़क किनारे मिला शव
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में ससुराल आए एक अधेड़ की हत्या कर दी है। शनिवार की सुबह उसका शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के नाक व पैर के पास चोट के निशान थे।
साथ ही जेब में शराब की शीशी भरी थी। इससे अधेड़ की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वह पीएम रिपोर्ट आने के बाद अधेड़ की मौत की वजह सामने आने की बात कह रही है। मृतक के घर के लोगों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के तारागंज निवासी धर्मेश (45) की शादी महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव की बसंती के साथ हुई थी। चार दिन पहले धर्मेश अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन
सुबह महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर भुजिहा गांव केे पास सड़क किनारे धर्मेश का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के नाक व पैर के पास चोट के निशान थे। यही नहीं उसकी जेब से शराब की शीशी भी मिली।
इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यह भी अंदेशा लगाया जा रहा था कि वह नशे में था। मृतक की पत्नी बसंती का कहना है कि गुरुवार को वापस जाने के लिए घर से निकले थे।
उसकी मौत कैसे हुई यह किसी को नहीं पता। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि अधेड़ की हत्या कैसे हुई, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। दोनों पक्षों से घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।