फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The girl in the train from mobile robbed, beaten on protest

ट्रेन में युवती से मोबाइल छीना, विरोध पर पीटा

Sat, 29 Aug 2015 11:06 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्रेस में शनिवार को एक युवती से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। माता-पिता ने विरोध किया तो उन्हें भी धमकाया। देर शाम जीआरपी ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के भांव नगर निवासी रामफेर यादव अपनी पत्नी सीता और बेटी नेहा के साथ नौचंदी से लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रहा था।

लखनऊ के मोहनलालगंज के पास चलती ट्रेन में एक युवक ने नेहा का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। मां-पिता ने विरोध किया तो उन्हें धमकाया।
विज्ञापन


रायबरेली स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद रामफेर ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि युवती का मोबाइल छीनने का प्रयास हुआ था। मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई है। आरोपी मनोज कुमार निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed