{"_id":"591f38ca4f1c1b864bf24f7f","slug":"the-body-of-the-young-man-thrown-at-the-canal-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर नहर पटरी पर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर नहर पटरी पर फेंका शव
रायबरेली
Updated Fri, 19 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके शव को नहर पटरी पर फेंक दिया गया। शुक्रवार की देर शाम उसका शव पटरी पर पाए जाने से सनसनी फैल गई। बेरहमी के साथ युवक का कत्ल किया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
साथ ही ऐसा लग रहा है कि बाल भी काट दिए गए हैं। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से हत्या कहीं और की गई और फिर शव यहां पर फेंक दिया गया। सूचना पर एसपी गौरव सिंह और फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
बछरावां रोड स्थित इंदौरा नहर पटरी पर देर शाम लोगों ने 40 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देखा। शव काफी सड़ चुका था। सूचना पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। इसकी जानकारी होते ही एसपी गौरव सिंह व फोरेसिंक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल और शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि बड़ी बेरहमी के साथ युवक की हत्या की गई। धारदार हथियार से सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में वार किए गए। खासकर सिर पर कई गहरे निशान थे। मुंह को देखकर लग रहा था कि जैसे कुचला गया हो।
कुछ लोग तेजाब डाले जाने की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस इससे इंकार कर रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि महराजगंज कोतवाली पुलिस की ढिलाई के चलते क्षेत्र में आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं। एसपी का कहना है कि एक युवक का शव मिला है। हत्या की गई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।