{"_id":"571bb93d4f1c1b0f6c8b49c9","slug":"tent-house-dudhakr-ran-three-workers-beaten-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस के तीन श्रमिकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंट हाउस के तीन श्रमिकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
युवक की पिटाई
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के वैन से छू जाने पर बारातियों ने खूब उत्पात मचाया। टेंट हाउस के श्रमिकों पर हमला बोल दिया और फिल्मी अंदाज में उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए।
श्रमिकों की पिटाई की जानकारी से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने बारातियों को दौड़ा लिया। बराती जान बचाकर भाग गए, लेकिन वैन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी मो. वसीम की लड़की की शादी शनिवार को थी। टेंट का सामान लगाने के बाद श्रमिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर लौट रहे थे। अमेठी जिले के जायस कस्बा निवासी नसरुद्दीन के बेटे की शादी थी।
विज्ञापन
वैन पर सवार होकर बाराती आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर ट्रॉली वैन से छू गई। बस इतनी सी बात पर बाराती आपा खो बैठे और और श्रमिकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। पिटाई में बिंदादीन, अमित, घनश्याम को गंभीर चोटें आई।
श्रमिकों की पिटाई की जानकारी गांव में हुई तो ग्रामीण आगबबूला हो गए। सभी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख बाराती वहां से भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों ने वैन में तोड़फोड़ की। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। थानेदार राम अवतार का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।