फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suspended constable asks for two beer cans at Raza Market; stones thrown following a dispute.

Budaun News: रजा मार्केट में निलंबित सिपाही ने मांगीं दो बीयर केन, विवाद के बाद चले पत्थर

Thu, 08 Oct 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Suspended constable asks for two beer cans at Raza Market; stones thrown following a dispute.
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजा मार्केट में मंगलवार रात कुछ लोगों का वीडियो बनाने को लेकर निलंबित सिपाही से विवाद हो गया। आरोप है कि वीडियो बनाने के दौरान निलंबित सिपाही ने वर्दी का रौब दिखाते हुए दो बीयर केन की भी मांगीं। इससे माहौल और बिगड़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोनों पक्षों को खुली चोटें आई हैं। पुलिस दो लोगों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने विवेक और शिव कुमार का शांतिभंग में चालान किया। अब घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रजा मार्केट में कुछ लोग दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान एक निलंबित सिपाही वहां पहुंचा और उनका वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद वह वीडियो डिलीट करने के बदले दो बीयर की केन मांग रहा था। साथ ही पुलिस का आईकार्ड दिखाकर लोगों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसी दौरान नाश्ते का सामान लेने पहुंचे कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर निलंबित सिपाही और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इससे बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में एक युवक के सिर में चोट भी लगी है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed