फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Taker went seven rounds murderer husband

सात फेरे लेने वाला पति ही निकला कातिल

Mon, 04 Apr 2016 12:49 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 04 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Taker went seven rounds murderer husband
रायबरेली में रविवार को पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
 बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी गांव का चर्चित दिव्या शुक्ला हत्याकांड का रविवार को पर्दाफाश हो गया। कातिल और कोई नहीं, बल्कि सात फेरे लेने वाला उसका पति ही था। पुलिस की मानें तो प्रेम-प्रसंग के चलते पति ने उसे मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन


मृतका लखनऊ के एक युवक से प्यार करती थी। अक्सर उसे मिलने लखनऊ जाया भी करती थी। हालांकि प्रेमी के नाम और पते के बारे में पड़ताल कराई जा रही है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने स्वयं को घायल कर लिया था, ताकि उस पर कोई शक न कर सके। पूछताछ के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी हरिनारायण सिंह रविवार को चर्चित हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 14 मार्च को थुलेंडी गांव की रहने वाली दिव्या शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। उसका पति एवं भट्ठा व्यवसायी श्रीशचंद्र शुक्ला घायल अवस्था में पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के खुलासे के लिए सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह, थानेदार कमलेश पांडेय की टीम को लगाया था। एसपी ने बताया कि पति श्रीशचंद्र ने ही दिव्या की हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी के मुताबिक दिव्या का लखनऊ का एक व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी श्रीशचंद्र को हो गई थी। श्रीशचंद्र के सामने फोन आता था तो दिव्या या तो फोन काट देती थी या फिर कहती थी मैं आपको नहीं जानती।

दिव्या जब भी लखनऊ जाती तो पति को शक होता था कि वह प्रेमी से मिलने जा रही है। इसी को लेकर दंपती में खटास चल रही थी। एसपी ने बताया कि 15 मार्च को दिव्या लखनऊ इलाज के लिए जाने वाली थी।

इसके लिए उसने पति से दस हजार रुपये मांगे थे पर आरोपी पति ने दो चार दिन बाद लखनऊ जाने की बात कह थी। घटना वाले दिन दिव्या ने खाना नहीं बनाया था। इस पर पति बिना कुछ खाए ही लेट गया था। देर रात मृतका का बेटा रो रहा था।

इससे आरोपी की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी। यह देख आरोपी गुस्से में आ गया और उसे मौत के घाट उतारा दिया। किसी को उस पर शक न हो, इसलिए स्वयं को घायल कर लिया।

एसपी ने बताया कि मृतका के मोबाइल के जरिए उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि दिव्या की हत्या में उसके पति को जेल भेजा जा रहा है। जांच चल रही है। विवेचना में और नामों का खुलासा हो सकता है। वारदात में जितने आरोपी शामिल होंगे, सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


एसपी के मुताबिक आरोपी ने अनूप कुमार नाम के बढ़ई की चोरसी (रुखानी) चोरी कर ली थी। इसी रुखानी से उसने पत्नी की हत्या की थी। पहले उसने रुखानी स्वयं के पैर में मारकर खुद घायल कर लिया। इसके बाद पत्नी दिव्या पर तीन वार करके घायल कर दिया। उसने शोरगुल मचाया तो मुंह दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed