फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   student killed in jeep collision, two injured

जीप की टक्कर से परीक्षार्थी की गई जान, दो घायल

Fri, 26 Feb 2016 11:20 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
student killed in jeep collision, two injured
घायलों की हालत नाजुक होने पर पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों छात्र परीक्षा देकर एक ही बाइक से वापस घर जा रहे थे। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के रामनगर मजरे दिलावलपुर का रहने वाला शैलेंद्र कुमार (18) स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सुबेदार बारा में इंटरमीडिएट का छात्र था। शुक्रवार को प्रथम पाली में कला की परीक्षा थी। परीक्षा देने के बाद शैलेंद्र कुमार गांव के परीक्षार्थी श्रवण कुमार और कटइया के संदीप को बाइक से लेकर घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शैलेंद्र बाइक चला रहा था, जबकि श्रवण और संदीप बाइक पर सवार थे। इसी दौरान करहिया बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सलोन की तरफ से आई जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल वीके सिंह ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया, जबकि जीप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


घटना से परिवारीजनों में मचा कोहराम ः मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई अनिल और छोटा जितेंद्र है। पिता रामराज खेती करके परिवार का पेट भरता है। परीक्षार्थी की मौत की सूचना घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। मां गीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed