{"_id":"6af865e28a2f2106fa034609","slug":"video-of-firing-skyshots-from-a-moving-car-goes-viral-fir-registered-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107349-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चलती कार से स्काईशॉट चलाने का वीडियो वायरल, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चलती कार से स्काईशॉट चलाने का वीडियो वायरल, प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-
वीडियो में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट लगाए चल रही थी कार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार से स्काईशॉट चलाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में दूसरों की जान जोखिम में डालने, लोक सेवक के आदेशों का उल्लंघन, प्रदूषण फैलाने, लापरवाही से वाहन चलाने संबंधित धाराओं सहित मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएं लगाई गईं हैं।
सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र ने शिकायत के आधार पर 12 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली हुंडई वरना कार दिखाई दे रही है। इसमें एक व्यक्ति कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर स्कॉईशॉट चला रहा है। कार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी।
यह वीडियो इंस्टाग्राम 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार चालक ने देर रात पटाखे जलाकर उपायुक्त के आदेशों का उल्लंघन करने के साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही चालक को गिरफ्तार करके नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।