{"_id":"6af8664f9afe35872f0612a9","slug":"the-stretch-from-brahmanand-mor-to-the-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-148854-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मौत का ढलान बना ब्रह्मानंद मोड़ से पीडब्ल्यूडी तिराहे तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मौत का ढलान बना ब्रह्मानंद मोड़ से पीडब्ल्यूडी तिराहे तक का सफर
Sat, 14 Nov 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
- गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद भद्रकाली से तिराहे तक का दो किमी का तीव्र ढाल बना हादसों का सबब
- हर दुर्घटना के बाद जांच की रट लगाते हैं अफसर, धरातल पर नहीं हुआ कोई सुधारात्मक काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण के बाद ब्रह्मानंद मोड़ से लेकर पीडब्ल्यूडी तिराहे तक का मार्ग भारी वाहनों के लिए मौत का ढलान बन चुका है। शुक्रवार को यूपी की स्कूल बस के ब्रेक फेल होने की घटना इस मार्ग पर कोई नई बात नहीं है। भद्रकाली पुलिस चौकी से पीडब्ल्यूडी तिराहे के मध्य करीब दो किलोमीटर के हिस्से में तीव्र ढलान होने के कारण अक्सर भारी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। लगातार हो रहे इन हादसों में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विडंबना यह है कि हर बड़ी दुर्घटना के बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग केवल हादसों के कारणों की जांच का दावा करते हैं। बैठकों और कागजी कार्रवाई का दौर चलता है, लेकिन धरातल पर इस जानलेवा ढलान को सुरक्षित बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। नतीजा यह है कि जब तक एक हादसे की जांच की फाइल बंद होती है, तब तक उसी जगह कोई दूसरा बड़ा हादसा घट जाता है। लगातार हो रहे हादसों को रोकने में विभागीय नाकामी के चलते दुर्घटनाओं की फेहरिस्त दिन-ब-दिन लंबी होती जा रही है।
इस ढलान पर पहले भी हो चुके हैं ये बड़े हादसे :
- 03 जुलाई 2018 : ब्रह्मानंद मोड़ के पास तीव्र ढलान पर एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया था। इसकी चपेट में आकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
- 28 जुलाई 2022 : पीडब्ल्यूडी तिराहे पर ही एक यात्री बस पलट गई थी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि बस में सवार 34 लोग घायल हुए थे।
- 22 मार्च 2023 : ब्रह्मानंद मोड़ के पास तीव्र ढलान पर एक भारी-भरकम डंपर पलट गया था। इस दुर्घटना में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
- सितंबर 2023 : मुनिकीरेती स्थित इसी पीडब्ल्यूडी तिराहे की ढलान पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
- 16 फरवरी 2025 : ब्रह्मानंद मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ढलान पर अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस बैरिकेडिंग से टकरा गई थी। गनीमत रही कि आसपास मौजूद राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचा ली थी।
- 29 मई 2026 : तड़के ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक अनियंत्रित डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ सड़क से नीचे बनी एक झोपड़ी के ऊपर जा गिरा था। इस दर्दनाक हादसे में झोपड़ी में रह रही एक महिला और डंपर चालक, दोनों की मौत हो गई थी।