Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused arrested for selling cigarettes repackaged into branded boxes

Noida News: ब्रांडेड डिब्बियों में दूसरी सिगरेट भरकर बेच रहे थे दो आरोपी, गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for selling cigarettes repackaged into branded boxes
तीन मशीनें, 4940 खाली डिब्बियां और तंबाकू बरामद, छोटे दुकानदारों को असली ब्रांड का बताकर करते थे बिक्री
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने नामी ब्रांड की सिगरेट की डिब्बियों में दूसरी सिगरेट भरकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के आरोपी गोल्ड फ्लैक और कैप्सटन जैसे नामी ब्रांड की खाली डिब्बियां जुटाकर उनमें तंबाकू से तैयार सिगरेट भरते थे। इसके बाद विशेष मशीनों से पैकेट की दोबारा रैपिंग कर उसे असली उत्पाद जैसा बना देते थे। इन पैकेटों को छोटे दुकानदारों को असली ब्रांड का बताकर बेचा जाता था। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने शनिवार को ककराला के पास पुस्ता रोड से संदीप (28) निवासी बिसरख और संदीप (25) उर्फ संजीव उर्फ सन्नी निवासी गढ़ी चौखंडी को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के कब्जे से 4940 खाली सिगरेट की डिब्बियां, तीन रैपिंग मशीनें, खुला तंबाकू, तैयार सिगरेट और एक कार बरामद हुई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को कोतवाली फेज-2 पुलिस ने स्थानीय इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से पुस्ता रोड, ककराला के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नामी ब्रांड की खाली सिगरेट की डिब्बियां एकत्र करते थे। इसके बाद उनमें तंबाकू से तैयार की गई सिगरेट भरकर विशेष मशीनों से दोबारा रैपिंग करते थे। इससे पैकेट की सील और बाहरी बनावट असली उत्पाद जैसी दिखाई देती थी। तैयार पैकेट छोटे दुकानदारों को असली ब्रांड का बताकर बेचे जाते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोल्ड फ्लैक की 3500 और कैप्सटन की 1440 खाली डिब्बियां बरामद की हैं। इसके अलावा 700 ग्राम खुला तंबाकू, गोल्ड फ्लैक ब्रांड की 128 और कैप्सटन ब्रांड की 57 सिगरेट तथा पैकेट रैप करने वाली तीन मशीनें मिली हैं। सामान को ले जाने के लिए टोयोटा ग्लैंजा कार का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी खाली डिब्बियां कहां से जुटाते थे और तैयार सिगरेट की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट समेत तीन मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल संदीप उर्फ संजीव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में बुलंदशहर के पहासू थाने में लूट, चोरी के माल की बरामदगी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली फेज-2 में बीएनएस और ट्रेडमार्क एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर इस कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गिरोह के नेटवर्क और तैयार सिगरेट की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed