{"_id":"5776b27d4f1c1bd42c79b0e8","slug":"student-end-her-life-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फांसी लगा दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने फांसी लगा दे दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने छानबीन की तो सुसाइड नोट मिला लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
मेड़ौली निवासी शेर बहादुर लोधी अपने बेटे अमरजीत और रंजीत के साथ विदेश में रहता है। गांव में उसकी पत्नी निर्मला देवी बेटी सोनी देवी (18) के साथ रहती है। सोनी विवेकानंद विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। सुबह निर्मला मवेशी चराने गई थी।
घर पर सोनी अकेले थी। निर्मला वापस लौटी तो सोनी का शव घर के बंद कमरे में छत पर लगे हुक से दुपट्टे के सहारे झूल रहा था। मां की चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े। कमरे में जाकर युवती को उतारा गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा ने सुसाइड की है।
विज्ञापन
घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से यह कदम उठा रही हूं। इसके लिए मेरे परिवारीजनों को परेशान न किया जाए। इसमें उनका कोई दोष नहीं है।