फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complaint filed regarding vandalism at Shekhar Hospital and assault on doctors and staff.

Shahjahanpur News: शेखर अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर-स्टाफ से मारपीट के मामले में दी तहरीर

Sat, 10 Oct 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed regarding vandalism at Shekhar Hospital and assault on doctors and staff.
शाहजहांपुर। मोहल्ला अंटा रोड स्थित शेखर अस्पताल में पांच अक्तूबर को मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे, तोड़फोड़ और डॉक्टर-स्टाफ से मारपीट के मामले में अस्पताल संचालक ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक डॉ. सोमशेखर दीक्षित ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम करीब छह बजे मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी पवन की पत्नी नेहा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों को मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बता दिया गया था। जांच में नेहा को गंभीर डेंगू की बीमारी सामने आई। परिजनों की सहमति से उसका इलाज किया गया। पांच अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे नेहा की मौत हो गई।
विज्ञापन

डॉ. दीक्षित का आरोप है कि नेहा की मौत के बाद उसके पति और अन्य परिजन करीब 40-50 लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कंपाउंडर और ट्रेनिंग स्टाफ राज, आकर्षित समेत कई कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। अस्पताल आए डॉ. मयंक दीक्षित को गेट पर ही रोककर पीटा गया और जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना के समय अस्पताल में 15-20 दरोगा और सिपाही मौजूद थे। इसके बावजूद उनके सामने भी मारपीट और तोड़फोड़ की गई। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। अस्पताल में लगे सीसी कैमरों में पूरी घटना कैद है। अस्पताल में करीब 50-60 हजार रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया है।

डॉ. दीक्षित के अनुसार, घटना के दौरान मृतका के परिजनों ने पूर्व विधायक राजेश यादव को भी बुला लिया था। उनके सामने भी उपद्रव किए जाने का आरोप है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed