फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protest held after failing to find a trace of the youth

Mathura News: ग्रामीणों का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Protest held after failing to find a trace of the youth
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा निवासी युवक का सुराग न मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लाठी-डंडों से पीटने के बाद दोस्तों पर युवक को अगवा करने का आरोप लगाया है। वहीं शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और युवक का पता लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार राजन उर्फ राजेश को पांच अक्तूबर की रात करीब 10 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने बुलाया। आरोप है कि उन्होंने राजन को लाठी-डंडों से पीटा और गाड़ी में डालकर ले गए। राजन के भाई पूरन का कहना है कि घटना के बाद से राजन से कोई संपर्क नहीं हुआ है। परिजन ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच जारी है और परिजन को न्यास का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed